• Home
  • हिमाचल
  • सावधान! बांध से इस रात 11 बजे छोड़ा जाना है पानी, सर्तक रहें …
Image

सावधान! बांध से इस रात 11 बजे छोड़ा जाना है पानी, सर्तक रहें …

चंबा। राष्ट्रीय जल विद्युत निगम के चमेरा-lll बांध, खड़ामुख के जलाशय की  22 मार्च से 24 मार्च तक सिल्ट फ्लशिंग  की जाएगी । 

चमेरा-lll पावर स्टेशन प्रमुख टिकेश्वर प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि चमेरा-lll बांध, खड़ामुख के जलाशय से 22 मार्च रात्रि 11 बजे से लेकर  24 मार्च दोपहर 1 बजे तक पानी का छोड़ा जाना प्रस्तावित है । सिल्ट फ्लशिंग का कार्य बांध के जलाशय में होने वाले अतिरिक्त प्रवाह पर निर्भर होगा। 

उन्होंने बताया कि सिल्ट फ्लशिंग के दौरान  बांध  के   दरवाजे खोलकर पानी धीरे-धीरे छोड़ा जाएगा जब तक नदी का फ्री फ्लो न आ जाए। इस दौरान  निचले क्षेत्र में पानी बढ़ने की आशंका है।

उन्होंने बताया कि  इस दौरान  बाँध के निचले क्षेत्रों में रह रहे रिहायशी इलाकों के लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत पानी छोड़ने से पूर्व सायरन-हूटर बजाने के अलावा संबंधित क्षेत्र में गाड़ी के द्वारा प्रचार भी किया जाएगा। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में ग्राम पंचायत प्रधानों को व्हाट्सएप एवं एसएमएस के माध्यम से भी सूचित किया जाएगा।

Releated Posts

11 अप्रैल से होगी इस स्कूल के लिए प्रवेश परीक्षा, डाउनलोड करें प्रवेश पत्र …

मंडी। जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में सत्र 2026-27 में कक्षा छठी में दाखिले के लिए जिन बच्चों ने पंजीकरण किया है,…

ByByadmin Mar 20, 2026

घर-घर जाकर बांटा ये औषधीय पौधा …

मंडी। अश्वगंधा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश में प्रजाति-विशेष राष्ट्रीय जागरूकता अभियान “अश्वगंधा: एक स्वास्थ्य-वर्द्धक…

ByByadmin Mar 20, 2026

हिमाचल में यहां खुलेगा युद्ध संग्रहालय …

धर्मशाला : आज शिमला में युद्ध संग्रहालय धर्मशाला से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक…

ByByadmin Mar 20, 2026

हिमाचल : पर्यटन, खाद्य प्रसंस्करण और आईटी क्षेत्रों में निवेश के लिए आमंत्रण

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सीआईआई हिमाचल प्रदेश द्वारा शिमला में गुरुवार देर शाम ‘बेहतर कल…

ByByadmin Mar 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top