Categories

सिक्योरिटी एण्ड इंटेलिजेन्स सर्विसेज़ (इंडिया) लिमिटेड ने निकाली 150 पदों पर भर्ती

धर्मशाला : सिक्योरिटी एण्ड इंटेलिजेन्स सर्विसेज़ (इंडिया) लिमिटेड, आरटीए जहबोला, बिलासपुर हिमाचल प्रदेश ने सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपर्वाइजऱ के 150 पद (केवल पुरुष) अधिसूचित किए है। जिसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास व आयु सीमा 21 से 37 वर्ष रखी गई है। रोजग़ार के इच्छुक युवा इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी क्षेत्रीय रोजग़ार अधिकारी धर्मशाला ने दी।
कंपनी द्वारा आवेदकों को वेतनमान रुपये 14500/-18000/- प्रतिमाह दिया जाएगा। कार्यस्थल सोलन, शिमला, ऊना, बद्दी, परमाणू व चंडीगढ़ रहेगा। इच्छुक अभ्यर्थी जिसकी ऊंचाई 168 सेंटीमीटर से अधिक हैं वह अपने शैक्षणिक योग्यता की प्रतिलिपिओं सहित 27 दिसम्बर 2022 को सुबह 10 बजे उप रोजग़ार कार्यालय पालमपुर व 28 दिसम्बर 2022 को उप रोजग़ार कार्यालय कांगड़ा में उपस्थित होकर उक्त कंपनी के समक्ष साक्षात्कार में भाग ले सकते है। इस साक्षात्कार के लिए कोई यात्रा भत्ता नहीं दिया जायेगा और अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8558062252 पर संपर्क कर सकते हैं।