सराहा : सराहा स्थित हिमाचल दस्तक के वरिष्ठ पत्रकार व पछाद प्रैस क्लब के उपाध्यक्ष आर डी पराशर के पिता सीताराम पराशर का गत 12 मई को देहांत हो गया जिस पर भारतीय पत्रकार सुरक्षा संघ हिमाचल प्रदेश ने गहरा शोक प्रकट किया। तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर भारतीय पत्रकार सुरक्षा संघ हिमाचल प्रदेश के प्रदेशाध्यक एवं न्यारा हिमाचल के संपादक भेखा नंद वर्धन, उपाध्यक्ष राजेश्वर बहल (ऊना) महासचिव कवि राज चौहान (सोलन) प्रवक्ता चैन सिंह (नैना टिक्कर) प्रदेश प्रभारी पवन कुमार प्रेमी (मंडी) प्रदेश समन्वयक हेम राज हरनोट (शिमला) इत्यादि ने परम पिता परमेश्वर से अपने श्री चरणों में स्थान देने व परिजनों को इस मुश्किल दौर से गुजरने की क्षमता प्रदान करने की प्रार्थना की है।
संकट की इस घड़ी में मीडिया संगठन भारतीय पत्रकार सुरक्षा संघ हिमाचल प्रदेश उनके साथ चट्टान की तरह खड़ा है।