• Home
  • हिमाचल
  • कांग्रेस सरकार पर हेराफेरी का आरोप : संदीपनी
Image

कांग्रेस सरकार पर हेराफेरी का आरोप : संदीपनी

सोलन। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने सोलन नगर निगम के रोस्टर को लेकर कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जो रोस्टर कल जारी होना था, उसे जानबूझकर रोका गया और अब उसे राजनीतिक दबाव में बदलने का षड्यंत्र रचा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के खिलाफ है और प्रशासन पर राजनीतिक दबाव डालकर रोस्टर में हेरफेर करने की कोशिश की जा रही है। “यह साफ दर्शाता है कि कांग्रेस सरकार लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को भी अपने राजनीतिक हितों के अनुसार मोड़ने का प्रयास कर रही है।

संदीपनी भारद्वाज ने आरोप लगाया कि रोस्टर को पहले रोका गया और अब उसे जारी करने से पहले प्रशासन पर दबाव बनाकर “हैंकी-पैंकी” तरीके से बदलाव करने की तैयारी की जा रही है, जो पूरी तरह अनुचित और गैर-कानूनी है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि रोस्टर को राजनीतिक दबाव में बदलने की कोशिश की गई, तो भारतीय जनता पार्टी इसका कड़ा विरोध करेगी और इसके खिलाफ हर लोकतांत्रिक व कानूनी विकल्प अपनाएगी।

अंत में उन्होंने कहा कि भाजपा निष्पक्ष और पारदर्शी व्यवस्था की पक्षधर है और किसी भी प्रकार की राजनीतिक हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Releated Posts

आईटीबीपी स्थानीय लोगों से ताज़े फल और सब्ज़ियां ख़रीदेगी

शिमला : भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) हिमाचल प्रदेश सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षरित करेगी, जिसके…

ByByadmin Mar 31, 2026

प्रदेश में सिलेंडर, पेट्रोल और डीज़ल की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध

शिमला। निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद सिंह ने आज राज्य स्तरीय निगरानी कमेटी की बैठक…

ByByadmin Mar 31, 2026

हिमाचल : प्रवेश कर की पुरानी दरें ही रहेंगी लागू

शिमला। हिमाचल में एंट्री टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव फिलहाल ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। सुखविंदर सिंह…

ByByadmin Mar 31, 2026

हिमाचल प्रदेश के लिए 3,920 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता, राज्यपाल ने किया स्वागत

शिमला : राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज हिमाचल प्रदेश को ‘एसएएससीआई के तहत प्राईड ऑफ हिल्स-पर्वतीय राज्यों के…

ByByadmin Mar 31, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top