• Home
  • हिमाचल
  • पार्थजीत डे ने एसजेवीएन के निदेशक (वित्त) का कार्यभार संभाला
Image

पार्थजीत डे ने एसजेवीएन के निदेशक (वित्त) का कार्यभार संभाला

शिमला। एसजेवीएन अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र गुप्ता ने पार्थजीत डे को नवरत्न सीपीएसई एसजेवीएन के निदेशक (वित्त) के रूप में कार्यभार ग्रहण कर करने पर हार्दिक बधाई दी और एसजेवीएन में उनका स्वागत किया।

एसजेवीएन में शामिल होने से पूर्व, पार्थजीत डे एनएचपीसी लिमिटेड में कार्यरत रहे, जहाँ वह निगम मुख्यालय में निगमित लेखा एवं नीति अनुभाग, निगमित कर प्रकोष्ठ एवं कर्मचारी लाभ न्यासों के प्रभारी रहे। उन्होंने एनएचपीसी की अधीनस्थ कंपनी, लोकतक डाउनस्ट्रीम हाइड्रोइलेक्ट्रिक कारपोरेशन लिमिटेड के निदेशक मंडल में नामित निदेशक के रूप में भी कार्य किया।

पार्थजीत डे नवंबर, 1998 में एनएचपीसी में ट्रेनी अधिकारी (वित्त) के रूप में अपने कैरियर की शुरुआत की और उन्होने निगमित लेखा, कराधान, वित्तीय प्रणालियों और अनुबंधों के क्षेत्रों में 27 वर्षों से अधिक का व्यापक कारोबारी अनुभव हासिल किया है। इनके व्यापक अनुभव में भारतीय लेखा मानकों, कराधान कानूनों, टैरिफ विनियमों और कारपोरेट प्रशासन की गहन सूझ-बुझ शामिल है, जो विद्युत क्षेत्र की परियोजनाओं की अभियोजना, विकास एवं प्रचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

पार्थजीत डे ने रंगित प्रोजेक्ट (सिक्किम), तीस्ता लो डैम प्रोजेक्ट (पश्चिम बंगाल), सियांग बेसिन प्रोजेक्ट (अरुणाचल प्रदेश) और ग्रामीण सड़क प्रोजेक्ट (बिहार) सहित कई प्रोजेक्ट स्थलों पर अपनी सेवाएँ प्रदान की हैं। उन्होंने एनएचपीसी में भारतीय लेखा मानकों को प्रथम बार अपनाने के लिए गठित समिति का नेतृत्व भी किया।

डे इंस्टीट्यूट ऑफ़ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया के फेलो सदस्य हैं और इनके पास चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट तथा सीजीएमए योग्यताएँ भी हैं।

Releated Posts

11 अप्रैल से होगी इस स्कूल के लिए प्रवेश परीक्षा, डाउनलोड करें प्रवेश पत्र …

मंडी। जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में सत्र 2026-27 में कक्षा छठी में दाखिले के लिए जिन बच्चों ने पंजीकरण किया है,…

ByByadmin Mar 20, 2026

घर-घर जाकर बांटा ये औषधीय पौधा …

मंडी। अश्वगंधा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश में प्रजाति-विशेष राष्ट्रीय जागरूकता अभियान “अश्वगंधा: एक स्वास्थ्य-वर्द्धक…

ByByadmin Mar 20, 2026

हिमाचल में यहां खुलेगा युद्ध संग्रहालय …

धर्मशाला : आज शिमला में युद्ध संग्रहालय धर्मशाला से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक…

ByByadmin Mar 20, 2026

सावधान! बांध से इस रात 11 बजे छोड़ा जाना है पानी, सर्तक रहें …

चंबा। राष्ट्रीय जल विद्युत निगम के चमेरा-lll बांध, खड़ामुख के जलाशय की  22 मार्च से 24 मार्च तक…

ByByadmin Mar 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top