Categories

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 216.17 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

नई दिल्ली : भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 216.17 करोड़ (2,16,17,78,020) से अधिक हो गया।

12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 4.07 करोड़ (4,07,62,662) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक भी 10 अप्रैल, 2022 को प्रारंभ की गई थी।