• Home
  • हिमाचल
  • कल होंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के साक्षात्कार …
Image

कल होंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के साक्षात्कार …

चम्बा। बाल विकास परियोजना अधिकारी कमल किशोर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बाल विकास परियोजना चम्बा के अंतर्गत 1 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं 12 सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने के लिए 24 फरवरी 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे जिसके लिए साक्षात्कार 27 फरवरी को निर्धारित किया गया था। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार प्रशासनिक कारण से रद किये गये थे। उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के साक्षात्कार की तिथि अब 2 मार्च को 10 बजे कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी चंबा में निर्धारित की गई है।

उन्होंने विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रो में रिक्त पदों की जानकारी देते हुए बताया कि साक्षात्कार के दौरान ग्राम पंचायत सिंगी में 1 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का पद भरा जाएगा। इसी तरह चौंतडा वार्ड के आंगनवाड़ी केंद्र बनगोटू, ग्राम पंचायत भनौता के आंगनवाड़ी केंद्र हाडोठा, ग्राम पंचायत कियाणी के आंगनबाड़ी केंद्र झुलाडा व काहलो, ग्राम पंचायत भडोह आंगनबाड़ी केंद्र गत्यानु, और हरदासपुर वार्ड के आंगनबाड़ी केंद्र हरदासपुरा-1 में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसी तरह ग्राम पंचायत पुखारी के आंगनबाड़ी केंद्र भुमंणी, ग्राम पंचायत खजियार के आंगनबाड़ी केंद्र बेंसका, ग्राम पंचायत प्राहनवी के आंगनबाड़ी केंद्र हंडियाजू, ग्राम पंचायत पल्यूर के आंगनबाड़ी केंद्र कैहलाला , ग्राम पंचायत सरोल के आंगनबाड़ी घोलटी-2 तथा ग्राम पंचायत पुखारी के आंगनबाड़ी केंद्र सोंथली में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पदों को भरा जाना है।

Releated Posts

90 दिनों में 14 वर्ष की आयु की 65000 लड़कियों को लगेगा यह टीका …

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज आईजीएमसी शिमला से सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए राज्य…

ByByadmin Feb 28, 2026

सम्पत्ति कर : आपके घर आ रही सर्वेक्षण टीम …

धर्मशाला। आयुक्त नगर निगम जफर इकबाल ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि धर्मशाला नगर निगम द्वारा…

ByByadmin Feb 28, 2026

मुख्यमंत्री ने आईजीएमसी शिमला में अत्याधुनिक 3 टेस्ला एमआरआई मशीन का शुभारम्भ किया

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय शिमला में लगभग 23 करोड़ रुपये…

ByByadmin Feb 27, 2026

मुख्यमंत्री ने किया निर्माणाधीन जसकोट हेलीपोर्ट और बस अड्डा हमीरपुर का निरीक्षण

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिला के जसकोट में 18 करोड़ रुपए की लागत…

ByByadmin Feb 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top