Categories

चनावग के हरीश कुमार को मिला ‘चंडीगढ़ ग्रीन अवार्ड’

शिमला : उपतहसील धामी के गांव चनावग के हरीश कुमार को ‘चंडीगढ़ ग्रीन अवार्ड’ से नवाजा गया है। हरीश कुमार को यह अवार्ड पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास एवं जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला है। सेंटर फॉर रिसर्च इन रूरल एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट चंडीगढ़ ने यह अवार्ड चंडीगढ़ क्लाइमेट मीट-3 में दिया।

सीआरआरआईडी द्वारा आयोजित एक अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस चंडीगढ़ क्लाइमेट चेंज सम्मेलन में हरीश कुमार द्वारा वर्ष 2016 से 2023 तक किए गए पर्यावरण संरक्षण कार्यों को बाखूबी सराहा गया है। हरीश कुमार द्वारा पिछले आठ वर्षों में पर्यावरण हित में करीब 300 पौधरोपण करना, पौधों की देखभाल करना, लोगों को पौधरोपण के प्रति प्रेरित करना और चंडीगढ़ वन विभाग के प्रयासों को लोगों तक पहुंचाना जैसी नवाचारी गतिविधियों को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य आंका गया है।

चंडीगढ़ ग्रीन अवार्ड से नवाजे जाने पर हरीश कुमार ने कहा पर्यावरण संरक्षण इस पृथ्वी को बचाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और हम सभी को इसमें योगदान देना चाहिए तभी हम एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के सपने को साकार कर पाएंगे।