• Home
  • देश
  • डाक विभाग की अगले दिन वितरण की गारंटी के साथ 24 स्पीड पोस्ट सेवा आरंभ
Image

डाक विभाग की अगले दिन वितरण की गारंटी के साथ 24 स्पीड पोस्ट सेवा आरंभ

नई दिल्ली : भारत के लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को बदलने के सरकार के विजऩ को सुदृढ़ करते हुए, केंद्रीय संचार एवं ग्रामीण विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने 17 मार्च, 2026 को नई दिल्ली में तीन नई प्रीमियम डिलीवरी सेवाओं – 24 घंटे की स्पीड पोस्ट, 48 घंटे की स्पीड पोस्ट और 24 घंटे की स्पीड पोस्ट पार्सल – का शुभारंभ किया। यह शुभारंभ संचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. चंद्र शेखर पेम्मासानी और डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ , जो तेजी से विस्तार कर रहे एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स और समयबद्ध डिलीवरी क्षेत्र में क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने इस अवसर पर कहा कि आज का दिन हमारे विभाग के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। आज के दिन हम दुनिया भर में अपने लाखों ग्राहकों को यह संदेश दे रहे हैं कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, इंडिया पोस्ट देश के कोने-कोने में रहने वाले प्रत्येक नागरिक और सभी अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों के प्रति प्रतिबद्ध है।

उन्होंने पिछले तीन महीनों में डाक कर्मचारियों के अटूट समर्पण और अथक प्रयासों की सराहना की, जिसके दौरान सेवाओं का व्यापक परीक्षण किया गया और सुनियोजित ट्रायल रन के माध्यम से उन्हें परिष्कृत किया गया। उन्होंने आगे कहा कि आज डाक विभाग के लिए नवीनीकरण का क्षण है। आज हमारे ग्राहकों के लिए आश्वासन का क्षण है। आज वह क्षण है जो देश को यह दर्शाता है कि एक सदियों पुरानी संस्था ने स्वयं को नया रूप दिया है और स्पष्टता, आत्मविश्वास और उद्देश्य के साथ अमृत काल से शताब्दी काल की यात्रा पर अग्रसर है।

संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्र शेखर पेम्मासानी ने कहा कि 170 वर्षों से अधिक समय से डाक विभाग इस राष्ट्र के संदेशों का परिवहन करता आ रहा है, लेकिन आने वाले दशकों में यह भारत के आर्थिक उत्थान की गति को ग्रामीण गांवों से लेकर सबसे बड़े वैश्विक बाजारों तक पहुंचाएगा। यह सुनिश्चित करेगा कि अवसर पहले से कहीं अधिक तेजी से, दूर तक और भरोसेमंद तरीके से पहुंचे।

डाक विभाग ने विभिन्न परिचालन परिवेशों में कठोर पायलट परीक्षण के बाद इन तीन ग्राहक-केंद्रित लॉजिस्टिक्स सेवाओं को शुरू किया है, जहां सभी परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुए और प्रदर्शन के उत्साहजनक परिणाम प्राप्त हुए। इन सकारात्मक परिणामों के आधार पर, देशव्यापी स्तर पर इन सेवाओं का शुभारंभ नागरिकों, व्यवसायों और देश की बढ़ती आर्थिक आकांक्षाओं को समर्थन देने वाले त्वरित, पूर्वानुमानित और प्रौद्योगिकी-आधारित वितरण समाधानों के प्रति इंडिया पोस्ट की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस आयोजन के दौरान हैदराबाद, दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु स्थित डाकघरों में शिपमेंट की लाइव बुकिंग की गई जिससे व्यवसायों, वित्तीय संस्थानों, सरकारी संगठनों और व्यक्तिगत ग्राहकों के लिए तेज, सुरक्षित और गारंटीकृत डिलीवरी समाधानों की बढ़ती मांग को पूरा करने के उद्देश्य से शुरू की गई नई सेवाओं का उद्घाटन हुआ।

24 स्पीडपोस्ट और 24 स्पीडपोस्ट पार्सल सेवा छह प्रमुख मेट्रो शहरों – नई दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच अगले दिन (दिन+1) डिलीवरी की गारंटी देती है। यह सेवा समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करती है और देरी होने पर मुआवज़ा भी देती है। साथ ही, इसमें रियल-टाइम ट्रैकिंग और ओटीपी आधारित डिलीवरी कन्फर्मेशन की सुविधा भी है, जिससे विश्वसनीयता और पारदर्शिता बढ़ती है । डिलीवरी रविवार और अन्य छुट्टियों (राष्ट्रीय छुट्टियों को छोड़कर) पर भी की जाएगी। यह सेवा शुरू में इन छह मेट्रो शहरों में शुरू की गई है और चरणबद्ध तरीके से अन्य टियर-1 और टियर-2 शहरों तक विस्तारित की जाएगी। उम्मीद है कि यह सेवा प्रमुख वाणिज्यिक केंद्रों के बीच पार्सल की तेज़ आवाजाही को सक्षम बनाकर ई-कॉमर्स कंपनियों, एमएसएमई, स्टार्टअप्स और अन्य व्यावसायिक ग्राहकों को काफी लाभ पहुंचाएगी।

48 स्पीडपोस्ट सेवा उपरोक्त मेट्रो शहरों के बीच दो दिनों (दिन+2) के भीतर सुनिश्चित डिलीवरी प्रदान करती है। यह ग्राहकों को एंड-टू-एंड ट्रैकिंग , एसएमएस अलर्ट और सुरक्षित डिलीवरी पुष्टिकरण द्वारा समर्थित एक विश्वसनीय और समयबद्ध दस्तावेज़ वितरण समाधान प्रदान करती है ।

इन प्रीमियम सेवाओं की शुरुआत डाक विभाग की नवाचार, दक्षता और ग्राहक-केंद्रित सेवाओं के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है । इन सेवाओं के साथ, डाक विभाग प्रीमियम एक्सप्रेस डिलीवरी सेगमेंट में अपनी स्थिति को मजबूत करता है और प्रमुख महानगरों में तत्काल डिलीवरी के लिए विश्वसनीय, सुरक्षित और समयबद्ध समाधान प्रदान करता है। यह पूरे देश में व्यवसायों और नागरिकों को सहयोग प्रदान करने वाले एक विश्वसनीय राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स पार्टनर के रूप में डाक विभाग की भूमिका को और भी सुदृढ़ करता है।

Releated Posts

देश के सबसे बड़े भूमिगत जलविद्युत स्टेशन, नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने 150 बिलियन यूनिट उत्पादन की ऐतिहासिक उपलब्धि की हासिल

झाकड़ी : एसजेवीएन अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेन्द्र गुप्ता ने नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन की टीम को…

ByByadmin Mar 9, 2026

हिमाचल सहित कई राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

कविंदर गुप्ता होंगे हिमाचल प्रदेश के ने राज्यपाल नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने एक व्यापक प्रशासनिक फेरबदल…

ByByadmin Mar 6, 2026

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने जीता 25वां इंटर सीपीएसयू टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट

ऋषिकेश। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के सीएमडी सिपन कुमार गर्ग ने 25वें इंटर सीपीएसयू टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार…

ByByadmin Mar 5, 2026

ये है केरल की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की कुंजी …

नई दिल्ली। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान के लिए स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री तथा पीएमओ, कार्मिक, लोक शिकायतें, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और…

ByByadmin Feb 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top