Categories

राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने ईद-उल-फितर और भगवान परशुराम जयन्ती पर दी बधाई

शिमला : राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर तथा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने ईद-उल-फितर के अवसर पर प्रदेश के लोगों, विशेषकर मुस्लिम समुदाय को बधाई दी है। इस अवसर पर राज्यपाल ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि यह त्यौहार देश में शांति, एकता तथा भाईचारे को सुदृढ़ करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईद का त्यौहार पवित्र रमजान के महीने के अंत में उत्साह एवं खुशहाली लेकर आता है। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार अच्छाई का सन्देश देता है।
वहीं राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर तथा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भगवान परशुराम की जयन्ती के अवसर पर भी प्रदेश के लोगों को बधाई दी है। राज्यपाल ने अपने शुभकामना सन्देश में कामना की है कि भगवान परशुराम का आशीर्वाद हम सभी को प्राप्त होता रहे तथा हमेें चुनौतियों का सामना करने की शक्ति प्रदान करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान परशुराम के आदर्श सदियों से लोगों को प्रेरित करते रहे हैं। उन्होंने भगवान परशुराम जयन्ती के पावन अवसर पर सभी के बेहतर स्वास्थ्य, जीवन में ऊर्जा तथा खुशहाली की कामना की है।