• Home
  • हिमाचल
  • कांगड़ा भूकंप की 121वीं वर्षगांठ पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम

कांगड़ा भूकंप की 121वीं वर्षगांठ पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम

धर्मशाला : जिला प्रशासन कांगड़ा द्वारा 4 अप्रैल 2026 को 1905 के कांगड़ा भूकंप की 121वीं वर्षगांठ के अवसर पर आपदा जागरूकता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला मुख्यालय धर्मशाला में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य आम जनता को आपदा प्रबंधन एवं भूकंप सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।

यह जानकारी देते हुए एडीएम शिल्पी बेक्टा ने बताया कि इस क्रम में 4 अप्रैल को प्रातः 10ः30 बजे उपायुक्त कार्यालय परिसर से पुलिस ग्राउंड धर्मशाला तक सिटीजन साॅलिडेरिटी मार्च (आपदा जागरूकता रैली) का आयोजन किया जाएगा। इसके उपरांत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें विशेषज्ञों द्वारा आपदा प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएंगी।
उन्होंने आम जनता से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है, ताकि आपदा के समय सही जानकारी और तैयारी के माध्यम से जन-धन की हानि को कम किया जा सके।

Releated Posts

एसजेवीएन के रामपुर एचपीएस ने बनाया नया कीर्तिमान, 2108.033 मिलियन यूनिट सर्वाधिक वार्षिक उत्पादन

बायल। रामपुर जलविद्युत स्टेशन (412 मेगावाट) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान अब तक का सबसे अधिक 2108.034…

ByByadmin Apr 2, 2026

मुख्य सचिव ने की राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा

शिमला : मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने आज यहां राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर…

ByByadmin Apr 2, 2026

मुख्यमंत्री ने आईजीएमसी में न्यूक्लियर मेडिसिन ब्लॉक का उद्घाटन किया

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज, शिमला में न्यूक्लियर मेडिसिन ब्लॉक का…

ByByadmin Apr 2, 2026

सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों  से  14 पदों पर आवेदन आमंत्रित

धर्मशाला : सेटलमेंट आॅफिसर, कांगड़ा डिवीजन, धर्मशाला ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों…

ByByadmin Apr 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top