जाइका वानिकी परियोजना के तहत आगामी वित्त वर्ष में 97 करोड़ रुपए से होंगी विकास गतिविधियां : नागेश कुमार गुलेरिया

शिमला : हिमाचल प्रदेश वन पारिस्थतिकी तंत्र प्रबंधन एवं आजीविका सुधार परियोजना (जाइका वित्तपोषित) की 7वीं गवर्निंग बॉडी की बैठक राज्य सचिवालय शिमला में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान सचिव (वन) डॉ. रजनीश ने की। उन्होंने कहा कि आज के समय में हमें वनों में लग रही आग को रोकने के लिए अपना भरपूर प्रयास करना चाहिए और ग्राम वन विकास समितियों के माध्यम से लोगों को जंगल बचाने के लिए जागरूक करना चाहिए।
अतिरिक्त मुख्य अरण्यपाल एवं मुख्य परियोजना निदेशक (जाइका) नागेश कुमार गुलेरिया ने जाइका वानिकी परियोजना के अंतर्गत होने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी बैठक में रखी। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि जाइका वानिकी परियोजना के तहत विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों पर वर्ष 2021-2022 के दौरान 45.90 करोड़ रुपए ख़र्च किये गए हैं और आगामी वित्त वर्ष में 97 करोड़ रुपए खर्च किये जाने की योजना है। बैठक के दौरान प्रधान सचिव (वन) डॉ. रजनीश ने जाइका वानिकी परियोजना के अंतर्गत पिछले वित्त वर्ष में किये गए कार्यों की सराहना की। इस बैठक में वन विभाग के अधिकारी भी आभासी माध्यम से जुड़े रहे। इस अवसर पर प्रधान मुख्य अरण्यपाल एवं वन बल प्रमुख अजय श्रीवास्तव, राजीव कुमार, प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन्यप्राणी व अन्य विभागों के आला अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *