Categories

दावा करते हैं आय के संसाधन बढ़ाने के और महीनें में तीन-तीन बार कर्ज ले रही है सरकार : जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार हर दिन कहती है कि वे राजस्व के संसाधन बढ़ा रही हैं लेकिन हर महीनें कर्ज भी लिए जा रहे हैं। इस बार जो निर्धारित लिमिट थी, उससे ज़्यादा कर्ज लिया गया। इसका जवाब सरकार को देना चाहिए कि जब आय के साधन बढ़ा रहे है तो कर्ज क्यों बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि लगभग 16 महीने के कार्यकाल में सरकार ने हर महीने 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज लिया है। मात्र मार्च के महीने में ही सरकार को तीन बार कर्ज लेना पड़ा। जो निर्धारित ऋण सीमा थी वह भी खत्म हो गई उसके बाद भी पर कर्ज लिया जा रहा है।