Categories

पुलिस थाना अर्की में वाहनों की नीलामी 10 मई को

अर्की : पुलिस थाना अर्की में 10 मई, 2022 को प्रात: 11 बजे दो हल्के मोटर वाहनों की नीलमी की जाएगी। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक सोलन वीरेन्द्र शर्मा ने आज यहां दी। उन्होंने कहा कि उक्त वाहनों को सक्षम पुलिस अधिकारी की पूर्व अनुमति से किसी भी कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक थाना अर्की में देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि इच्छुक बोलीदाता को नीलामी से पूर्व 10 हजार रुपये धरोहर राशि के रूप में जमा करवाने होंगे। अधिक जानकारी के लिए पुलिस अधीक्षक सोलन के कार्यालय से सम्पर्क कर सकते है।