Categories

पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन से शोक में डूबा प्रदेश,आम आदमी पार्टी ने जताई संवेदना

शिमला : पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के निधन पर आम आदमी पार्टी ने दुख व्यक्त किया है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा की ओर से जारी बयान में पंडित सुखराम के निधन को एक अपूर्णीय क्षति बताया है। और कहा की समूचे प्रदेश में ऐसा नेता ना तो पैदा हुआ ना होगा और ना ही उनकी जगह कोई ले पाएगा। दुख की इस घड़ी में आम आदमी पार्टी की संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं और उन्हें इस दुख की घड़ी में दुख सहने की क्षमता प्रदान करे।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश व देश में दूर संचार क्रांति लाने में पंडित सुखराम का अहम योगदान रहा है जिसके लिए हिमाचल प्रदेश की जनता उन्हें हमेशा याद रखेगी। हिमाचल प्रदेश के विकास में उनके अहम योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। पंडित सुखराम जी ने केंद्र में भी देश और प्रदेश के विकास में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि पंडित जी हिमाचल प्रदेश कि राजनीति के चाणक्य थे उनके ही आशीर्वाद से भाजपा को हिमाचल में पैर पसारने का मौका मिला। आज वे हमारे बीच नहीं रहे हैं भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और शोक संतप्त परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।