• Home
  • हिमाचल
  • सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों  से  14 पदों पर आवेदन आमंत्रित

सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों  से  14 पदों पर आवेदन आमंत्रित

धर्मशाला : सेटलमेंट आॅफिसर, कांगड़ा डिवीजन, धर्मशाला ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों के पुनर्नियोजन  हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह नियुक्तियां नायब तहसीलदार एवं पटवारी के रिक्त पदों को भरने के लिए अस्थायी आधार पर की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि नायब तहसीलदार के 08 तथा पटवारी के 06 पदों पर पुनर्नियोजन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को क्रमशः 60 हजार एवं 40 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय प्रदान किया जाएगा। आवेदन केवल हिमाचल प्रदेश राजस्व विभाग से सेवानिवृत्त उन अधिकारियों से आमंत्रित हैं जिन्होंने न्यूनतम 5 वर्ष की सेवा पूर्ण की हो तथा जिनके विरुद्ध कोई विभागीय जांच लंबित न हो। अभ्यर्थी की आयु 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र आवश्यक प्रमाणपत्रों सहित कार्यालय सेटलमेंट आॅफिसर, कांगड़ा डिवीजन, धर्मशाला में 09 अप्रैल 2026 तक जमा कर सकते हैं। पुनर्नियोजन प्रारंभिक रूप से 3 माह की अवधि के लिए किया जाएगा, जिसे कार्य प्रदर्शन एवं आवश्यकता के आधार पर बढ़ाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी होगी तथा किसी भी समय समाप्त की जा सकती है। चयनित अभ्यर्थियों को सीमित अवकाश, चिकित्सा सुविधाएं एवं आवश्यकतानुसार टीए डीए की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

Releated Posts

एसजेवीएन के रामपुर एचपीएस ने बनाया नया कीर्तिमान, 2108.033 मिलियन यूनिट सर्वाधिक वार्षिक उत्पादन

बायल। रामपुर जलविद्युत स्टेशन (412 मेगावाट) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान अब तक का सबसे अधिक 2108.034…

ByByadmin Apr 2, 2026

मुख्य सचिव ने की राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा

शिमला : मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने आज यहां राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर…

ByByadmin Apr 2, 2026

मुख्यमंत्री ने आईजीएमसी में न्यूक्लियर मेडिसिन ब्लॉक का उद्घाटन किया

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज, शिमला में न्यूक्लियर मेडिसिन ब्लॉक का…

ByByadmin Apr 2, 2026

कांगड़ा भूकंप की 121वीं वर्षगांठ पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम

धर्मशाला : जिला प्रशासन कांगड़ा द्वारा 4 अप्रैल 2026 को 1905 के कांगड़ा भूकंप की 121वीं वर्षगांठ के…

ByByadmin Apr 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top