• Home
  • हिमाचल
  • राहत योजना: दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा कैशलेस इलाज
Image

राहत योजना: दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा कैशलेस इलाज

धर्मशाला। पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय कांगड़ा द्वारा आज सोमवार को धर्मशाला स्थित उपायुक्त सभागार में एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता उपायुक्त कांगड़ा, हेमराज बैरवा ने की।   

उपायुक्त ने कहा कि यह योजना सड़क दुर्घटना पीड़ितों को तत्काल कैशलेस उपचार उपलब्ध करवाने के लिए शुरू की गई है, जिसके अंतर्गत प्रति व्यक्ति 1.5 लाख रुपये तक के इलाज का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के 24 घंटे के भीतर पीड़ित को सूचीबद्ध अस्पताल में भर्ती करवाना आवश्यक है, ताकि समय पर उपचार सुनिश्चित किया जा सके।
कार्यशाला में अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना के अंतर्गत आपातकालीन सेवाएं, सर्जरी, आईसीयू सहित अन्य आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं शामिल हैं। यह योजना सभी सड़क दुर्घटना पीड़ितोंकृचाहे वे चालक, यात्री या पैदल यात्री होंकृपर समान रूप से लागू होती है। साथ ही, आईटी आधारित प्रणाली के माध्यम से पूरी प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाया गया है।

इस अवसर पर आरटीओ धर्मशाला, विकास जम्बाल ने कहा कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय और जनजागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में घबराएं नहीं और नजदीकी अस्पताल या पुलिस स्टेशन से तुरंत संपर्क कर योजना का लाभ उठाएं।
कार्यशाला में स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लेकर योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

Releated Posts

श्रेेडेड प्लास्टिक का सड़क निर्माण में उपयोग मिशन मोड में, 15 अप्रैल तक होगी समीक्षा

मंडी। उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के वीसी कक्ष में एनजीटी से संबंधित विभिन्न…

ByByadmin Mar 30, 2026

आपदा न्यूनीकरण के तहत 20.70 करोड़ के 4 प्रस्तावों पर की चर्चा

शिमला । उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित बैठक में जिला से राज्य आपदा न्यूनीकरण के…

ByByadmin Mar 30, 2026

रोजगार : मशीन हेल्पर तथा पैकिंग हेल्पर के 6 पद

धर्मशाला। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया है कि मैसर्स जैक्सन लैबोरेटरीज़ प्राइवेट लिमिटेड संसारपुर काँगड़ा…

ByByadmin Mar 30, 2026

शिक्षा विभाग को प्राथमिकता के तहत मिला 9666 करोड़ का बजट : रोहित ठाकुर

शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने 1947 से लेकर शिक्षा के क्षेत्र में…

ByByadmin Mar 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top