• Home
  • हिमाचल
  • शिमला आईएसबीटी से शिमला शहर के लिए प्री-पेड टैक्सी सेवा शुरू …
Image

शिमला आईएसबीटी से शिमला शहर के लिए प्री-पेड टैक्सी सेवा शुरू …

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के अंतर्राज्यीय बस अड्डा (आईएसबीटी) टूटीकंडी से राज्य के लिए प्री-पेड टैक्सी सेवा का शुभारंभ किया। इस सुविधा के अंतर्गत यात्री आईएसबीटी टूटीकंडी स्थित प्री-पेड टैक्सी काउंटर से टैक्सी बुक करवा सकते हैं। काउंटर पर भुगतान करने के बाद ग्राहक को एक भुगतान पर्ची दी जाएगी, जिसे टैक्सी चालक को दिखाना अनिवार्य होगा। इसके बाद चालक यात्री को निर्धारित गंतव्य तक पहुंचाएंगे। वापिस स्टेशन लौटने पर चालक उस पर्ची को काउंटर पर जमा करेगा और यात्रा का भुगतान प्राप्त करेगा।

किराया पहले ही अदा कर दिया जाएगा, इसलिए यात्रियों को किराए को लेकर चालकों के साथ किसी प्रकार की असुविधा या विवाद का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह प्री-पेड टैक्सी सेवा शिमला शहर के भीतर 26 स्थानों को कवर करेगी, साथ ही चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा और चंडीगढ़ शहर को भी इसमें शामिल किया गया है। इस सेवा में कुल 115 वाहन शामिल होंगे, जिनका संचालन टैक्सी यूनियन द्वारा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘यह पहल पारदर्शिता सुनिश्चित करेगी क्योंकि किराया दरें परिवहन विभाग द्वारा अधिसूचित की गई हैं। इससे यात्रियों की सुरक्षा भी बढ़ेगी और पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय निवासियों को भी इसका लाभ मिलेगा।Ó

इस अवसर पर विधायक हरीश जनारथा, महापौर सुरेन्द्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Releated Posts

ये हैं राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता की प्रदेशहित की प्राथमिकताएं …

कविन्द्र गुप्ता ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल पद की शपथ ग्रहण की शिमला। लोक भवन में आयोजित गरिमापूर्ण…

ByByadmin Mar 10, 2026

हिमाचल के 176 चिन्हित स्थानों पर की नाकाबंदी …

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश में एंटी-चिट्टा जन-आंदोलन के अंतर्गत ‘चिट्टा-मुक्त हिमाचल’ के…

ByByadmin Mar 10, 2026

मुख्यमंत्री कल करेंगे आईजीएमसी में करेंगे रोबोटिक सर्जरी का शुभारम्भ

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 11 मार्च 2026 को प्रात: 11 बजे शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल…

ByByadmin Mar 10, 2026

मुंडन संस्कार हिंदू परंपरा का महत्वपूर्ण संस्कार : रंगीला राम राव

रोहिण के नैण गुजरा में  मां नयना देवी के आशीर्वाद से संपन्न हुआ मुंडन समारोह कश्मीर ठाकुरबिलासपुर। गवर्नमेंट कॉन्ट्रैक्टर…

ByByadmin Mar 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top