डॉ. सैजल का युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मन्त्री डॉ. राजीव सैजल ने युवाओं से आग्रह किया है कि नशे से दूर रहें और अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाएं। डॉ. सैजल आज सोलन के सेरी में बढ़मु देवता के प्रांगण में आयोजित बैसाखी मेला को सम्बोधित कर रहे थे। डॉ. सैजल ने इस अवसर पर सामुदायिक भवन सेरी तथा रेलिंग लगाने के लिए 03 लाख रुपए तथा मेला समिति को 51,000 रुपए प्रदान करने की घोषण की। उन्होंने सभी को मेले की शुभकामनाएं दी और आशा जताई कि बैसाखी का त्यौहार सभी के जीवन में उल्लास लाएगा।
उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति को सहेजने के साथ कुश्ती एवं कबड्डी जैसे पारम्परिक खेलों को खेलों को बढ़ावा देने में सहायक रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पारम्परिक खेल युवाओं को स्वस्थ रखने के साथ-साथ नशे जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने में सहायक हंै। डॉ. सैजल ने इस अवसर पर लोगों से आग्रह किया कि आयुष्मान भारत एवं सहारा जैसी योजनाओं का लाभ उठाएं और पात्रता अनुसार आयुष्मान भारत एवं हिमकेयर योजना के कार्ड बनवाएं। आयुष मन्त्री ने इस अवसर पर आयोजित कुश्ती का आनंद उठाया।
प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य डॉ. राजेश कश्यप, बीडीसी सोलन के उपाध्यक्ष लक्ष्मी ठाकुर, ग्राम पंचायत मशीवर के प्रधान नरेन्द्र ठाकुर, ग्राम पंचायत सेरी की प्रधान मीनाक्षी चैहान, भाजपा नेता इन्द्र सिंह मेहता, बघाट बैंक के उपाध्यक्ष संजीव सूद, नगर परिषद सोलन के पूर्व अध्यक्ष देवेन्द्र ठाकुर, भाजपा मण्डल सोलन के अध्यक्ष मदन ठाकुर, भाजपा कार्यकारिणी सदस्य तरसेम भारती, भाजपा महिला मोर्चा सोलन की अध्यक्ष रिया शर्मा, भाजपा मण्डल सोलन के उपाध्यक्ष चन्द्रकान्त शर्मा, तहसीलदार सोलन मुलतान सिंह बनयाल, भाजपा तथा भाजयुमो के पदाधिकारी, स्थानीय निवासी उपस्थित थे।