Categories

राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शिक्षा विभाग के सहयोग से पृथ्वी दिवस मनाया

॥> प्रदेश के 7000 से अधिक स्कूलों के छात्रों ने पर्यावरण के संरक्षण के उपाय जाने

शिमला : हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश सरकार के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण के लिए आज पृथ्वी दिवस आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण से संबंधित मुद्दों पर छात्रों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए राज्य भर के 7000 से अधिक स्कूलों में स्कूल स्तर की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पर्यावरण के संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और पृथ्वी की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन जूनियर और सीनियर दो समूहों में किया गया जिसमें छात्रों ने बड़े उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। इस मौके पर छात्रों ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के बाद पेंटिंग और स्वच्छता गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लिया।
हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव अपूर्व देवगन ने छात्रों, शिक्षकों, शिक्षा विभाग और हिमाचल प्रदेश नियंत्रण बोर्ड के सभी पदाधिकारियों का हार्दिक धन्यवाद किया। उन्होंने कहा सभी ने मिलकर बहुत ही कम समय में विश्व पृथ्वी दिवस पर इतने बड़े पैमाने पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया और छात्रों को जागरूक किया।