शिमला : वर्ष 2022 के विदा होने के उपलक्ष्य में आज वृद्धाश्रम बसंतपुर में एक भोज का आयोजन किया गया। आश्रम के करीब 52 बुजुर्गों ने इस भोज का लुत्फ उठाया। आश्रम में इस भोज का आयोजन समाज सेवा का जज्बा रखने वाले सतीश शर्मा ने किया। सतीश शर्मा ने आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के साथ वक्त बिता कर उनके बारे में जानकारी ली। सतीश शर्मा बताया कि वह समाज सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसी सेवा निरंतर करते रहते हैं।

सतीश शर्मा ने बताया कि उन्होंने राजकीय विद्यालय बल्देयां के कक्षा एक से पांचवी तक प्रथम आने वाले छात्रों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए रिजॉर्ट में एक दिन का फ्री स्टे करवाया। उन्होंने कहा बच्चों में शिक्षा के प्रति लगाव उत्पन्न करना बहुत जरूरी है, उन्होंने कहा उनका यही प्रयास है कि बच्चा शिक्षा से जुड़ा रहे।