मंडी के पड्डल मैदान में 2 से 8 मार्च तक चलेगी चित्र प्रदर्शनी

मंडी : भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय अंतर्गत फ़ील्ड आउटरीच ब्यूरो शिमला द्वारा दिनांक 2 मार्च से आठ मार्च तक मंडी के पड्डल मैदान पर एक चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी का विषय है आज़ादी का अमृत महोत्सव। प्रदर्शनी में भारत की आज़ादी, स्वतंत्रता सैनानियों और स्वतंत्रता संग्राम की कहानियों को दर्शाया जाएगा। साथ ही हिमाचल के स्वतंत्रता सेनानियों को भी चित्र प्रदर्शनी में दर्शाया जाएगा। चित्र प्रदर्शनी से पहले 28 फऱवरी को मंडी के गोखरा शिव आदर्श पब्लिक स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता और क्विज कॉम्पिटिशन का आयोजन किया गया। इन दोनों प्रतियोगिताओं का विषय रहा आज़ादी का अमृत महोत्सव।
प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने हुनर से अपनी कला से आज़ादी के अमृत महोत्सव को दर्शाया। साथ ही उन्होंने कुकीज़ में आज़ादी से जुड़े सवालों के भी जवाब दिए। इस अवसर पर बच्चों द्वारा आजादी का अमृतमहोत्सव पर प्ले भी किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में नीलम ने पहला, अंशिका ने दूसरा और मृदुल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा स्कूल के छात्रों द्वारा एक देश भक्ति नाटक का मंचन भी किया गया। इस मौक़े पर स्कूल के प्रिंसिपल राजेन्द्र वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।