॥> 13 जनवरी को कैबिनेट की पहली बैठक में हो सकती है घोषणा
शिमला : हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों को कैबिनेट की पहली बैठक में पुरानी पैंशन बहाली की सौगात मिल सकती है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने खाका तैयार कर लिया है। 13 जनवरी को सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सरकार की पहली मंत्रिमंडल की बैठक होने जा रही है और इस दिन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अहम घोषणाओं को कर सकते है, जिसमें पुरानी पैंशन, महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए और 300 यूनिट मुफ्त बिजली आदि शामिल हैं।