अब विभागीय परीक्षाएं 21 मार्च से 30 मार्च तक होगी आयोजित

शिमला : हिमाचल प्रदेश विभागीय परीक्षा बोर्ड (फेयरलॉन शिमला) के एक प्रवक्ता ने बताया कि राज्य सरकार की विभिन्न सेवाओं, संवर्गों और श्रेणियों के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए विभागीय परीक्षाएं, जो पूर्व में 14 फरवरी से 22 फरवरी, 2022 तक आयोजित की जानी थी, अब यह परीक्षाएं 21 मार्च से 30 मार्च, 2022 तक आयोजित की जाएंगी।