लूहरी जलविद्युत परियोजना-1 में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस तथा एकता दौड़

बिथल : लूहरी जलविद्युत परियोजना चरण-1 के बिथल स्थित कार्यालय में आज राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। लूहरी परियोजना प्रमुख सुनील चौधरी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ दिलाई। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने कार्य के प्रत्येक क्षेत्र में ईमानदारी एवं पारदर्शिता बनाए रखने और अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का आह्वान किया। इस मौके पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने कर्तव्य का पालन भयमुक्त होकर, पूर्ण ईमानदारी से बिना पक्षपात के करने की प्रतिज्ञा ली।

इस अवसर पर ‘एकता दौड़’ का आयोजन भी किया गया जो परियोजना कार्यालय परिसर से राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 से बिथल चौक तक तथा वापस कार्यालय परिसर में सम्पन्न हुई। इस कार्यक्रम में परियोजना के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस दौड़ की अगुवाई परियोजना प्रमुख सुनील चौधरी ने की।

लूहरी जलविद्युत परियोजना-1 ने लगाई फिट इंडिया फ्रीडम रन 3.0
आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के तीसरे संस्करण पर भारत सरकार खेल विभाग, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालाय के दिशा निर्देशानुसार लूहरी जलविद्युत परियोजना चरण-1 में फिट इंडिया फ्रीडम रन 3.0 का आयोजन किया गया। फिट इंडिया फ्रीडम रन 3.0 की शुरुआत वर्ष 2020 से हुई तथा इस दौड़ का उद्देश्य बेहतर स्वास्थ्य और फिटनेस की तलाश में लोगों में चलने और दौडऩे की आदत पैदा करना है। यह दौड़ परियोजना कार्यालय परिसर से राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 से बिथल चौक तक तथा वापस कार्यालय परिसर में सम्पन्न हुई। इस दौड़ की अगुवाई परियोजना प्रमुख सुनील चौधरी ने की।

लूहरी जलविद्युत परियोजना-1 में मनाया गया सतर्कता जागरुकता सप्ताह
सतर्कता जागरुकता सप्ताह के अवसर पर आज लूहरी जलविद्युत परियोजना चरण-1 के बिथल स्थित कार्यालय परिसर में शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया। परियोजना प्रमुख सुनील चौधरी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अखण्डता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने सभी कार्य क्षेत्र में ईमानदारी एवं कानून के नियमों, पारदर्शिता बनाए रखने तथा जनहित में कार्य करने की शपथ ली। साथ ही अपने निजी आचरण में ईमानदारी दिखाकर भ्रष्टाचार से संबंधित किसी भी घटना की उचित रिपोर्ट करने की प्रतिज्ञा ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *