भारतीय पत्रकार सुरक्षा संघ ट्रस्ट हिमाचल प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष बने भेखा नंद वर्धन व जसबीर सिंह दुग्गल बने राष्ट्रीय प्रवक्ता

नाहन : जिला सिरमौर के पच्छाद विधान सभा क्षेत्र के नैना टिक्कर कस्बे से प्रकाशित साप्ताहिक समाचार पत्र न्यारा हिमाचल के संपादक भेखा नंद वर्धन को भारतीय पत्रकार सुरक्षा संघ ट्रस्ट द्वारा हिमाचल प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार विश्वकर्मा एवं संस्थापक देवेश मिश्रा की गई है। उधर हरियाणा के वरिष्ठ पत्रकार जसबीर सिंह दुग्गल को संघ का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। जसबीर सिंह हरियाणा राज्य के मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं और वह उत्तम हिन्दू दैनिक व दैनिक सवेरा जैसे महत्वपूर्ण अखबारों में कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *