Categories

भाजपा महिला मोर्चा सोलन संगठन की कार्यपद्धति से हुआ अवगत

सोलन : जिला सोलन के विधानसभा क्षेत्र के सोलन मंडल में भाजपा महिला मोर्चा का प्रशिक्षण कार्यक्रम आज सम्पन्न हुआ। यह जानकारी बीजेपी महिला मोर्चा सोलन की जिला मीडिया प्रभारी सीमा कश्यप ने दी। कश्यप ने कहा कि इस कार्यक्रम में नौ आयोजित किए गए। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्षा शकुंतला शर्मा ने की जबकि प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह रशिम धर सूद ने किया।
उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई मोर्चा की कार्यकत्र्ताओं को संगठन की कार्य पद्धति से अवगत करवाया गया। इस अवसर पर 2022 के चुनावों के लिए महिलाओं को जोश के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि कार्यक्रम वक्ताओं में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा रशिम धर सूद, मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर, पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर राजेश कश्यप, प्रदेश महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष एवं जिला सोलन महिला मोर्चा प्रभारी अंजना ठाकुर, जिला अध्यक्षा शकुंतला शर्मा, कुमारी शीला, रितु सेठी, राकेश शर्मा, कमला शर्मा, तृप्ता लांबा, नगर निगम की पार्षद सदस्य तथा प्रदेश जिला एवं मंडल की अन्य पदाधिकारी भी इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।