सम्मानित होंगे वन विभाग के पूर्व मुखिया अजय श्रीवास्तव : प्रकाश बादल

शिमला : हिमाचल प्रदेश वन विभाग से गत 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हुए वन विभाग के मुखिया अजय श्रीवास्तव को हिमाचल प्रदेश मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन 3 फरवरी को शिमला में सम्मानित करेगी। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश बादल ने दी। उन्होंने कहा कि इसके साथ साथ अजय श्रीवास्तव को उनकी सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई भी दी जाएगी। इस आयोजन में हिमाचल प्रदेश वन विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी भाग लेंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश बादल ने बताया कि अजय श्रीवास्तव ने पिछले 1 साल में वन विभाग के छोटे कर्मचारियों के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के समस्त कर्मचारी उनके आभारी है और उन्हें आदर्श स्वरूप स्वरूप उनके द्वारा किए गए कार्य के लिए मंत्री करेंगे और उन्हें विदाई भी देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *