पुरापाषाण काल के बाद फिर पृथ्वी के करीब से इस दिन गुजरेगा हरा धूमकेतु

वैज्ञानिकों ने एक हरे रंग के धूमकेतु को खोजा है जो करीब 50 हजार साल बाद फिर पृथ्वी के करीब से गुरजरेगा। जानकारी के अनुसार C/2022 E3 (ZTF) नाम का यह धूमकेतु पहले पृथ्वी से करीब 4.2 किलोमीटर की दूरी से गुजरा था, उस समय पृथ्वी पर पुरापाषाण काल चल रहा था।
नासा के अनुसार इस हरे धूमकेतु का काल लगभग 50 हजार साल पुराना है। जब इसका पता लगा तब यह बृहस्पति कक्षा के अंदर था। वैज्ञानिकों ने इसे पहले एस्टरॉयड माना लेकिन जब यह धूमकेतुओं की तरह चमकने लगा तब इसकी जांच में पाया गया कि यह पहले पुरापाषाण काल में पहली बार हमारे ग्रह के करीब से गुजरा था।
वैज्ञानिकों का कहना है कि यह हरा धूमकेतु 1 या 2 फरवरी को पृथ्वी के करीब से गुजरेगा। यदि आसमान, मौसम साफ हो तो इसे रात में टेलिस्कोप के बिना देखा जा सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि धूमकेतुओं के बारे में कोई भविष्यवाणी नहीं की जा सकती क्योंकि इनकी चमक कम भी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *