कल होने वाली कांगड़ा रैली होगी ऐतिहासिक : गौरव शर्मा

शिमला : 23 अप्रैल को कांगड़ा के चंबी ग्राउन्ड में होने वाली आम आदमी पार्टी की विशाल जनसभा को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सभी तैयारियां पूरी कर दी है। मंडी के बाद कांगड़ा की रैली में भारी संख्या में आम आदमी पार्टी के समर्थकों का हुजूम उमड़ने वाला है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को सुनने और उन्हें अपना आशीर्वाद देने के लिए कार्यकर्ताओं और प्रदेश की जनता में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। अरविन्द केजरीवाल को सुनने के लिए भारी संख्या में प्रदेशभर से लोगों की भीड़ उमड़ने वाली है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने बताया कि प्रदेश में जिस तरह से आम आदमी का कुनबा बढ़ता जा रहा है उससे भाजपा की नींद और चैन गायब हो गया है। भाजपा को अपने राष्ट्रीय नेता जेपी नड्डा को कांगड़ा मे उतारना पड़ रहा है क्योंकि प्रदेश के मुखिया जयराम ठाकुर और भाजपा के मंत्री अपना विश्वास और जनाधार जनता से खो बैठे हैं अब उन्हे केवल केंद्रीय राजनेताओं का सहारा है और वह भी ज्यादा दिन नहीं चलने वाला है। प्रदेश की जनता भाजपा की नीतियों और साढ़े चार साल के कार्यकाल से दुखी हो गई है और अब आम आदमी पार्टी के जुड़ रही है। प्रदेश में रोजाना सैंकड़ों की संख्या में लोग आप की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं जिससे अब माहौल बन गया है कि अब प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सुनामी आने वाली है।
जिस तरह से अरविन्द केजरीवाल का दिल्ली मॉडल और नीतियाँ लोगों के लिए एक विश्वास का हिस्सा बन गई है उससे प्रभावित होकर अब प्रदेशवासी आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। कल होने वाली विशाल जनसभा के लिए प्रदेश के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है लोग निजी गाड़ियों और बसों के माध्यम से जनसभा मे जुटने के लिए निकल पड़े हैं। अरविन्द केजरीवाल की यह दूसरी बड़ी रैली होने वाली है जहां भारी संख्या में लोग जुटने वाले हैं। कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना और चंबा के साथ साथ शिमला, सोलन, बिलासपुर, मंडी और कुल्लू से भी लोगों का हजूम उमड़ने वाला है। जो यह दर्शाता है कि हिमाचल में अरविंद केजरीवाल मॉडल की चर्चा किस तरह से हो रही है।
गौरव शर्मा ने कांगड़ा मे हुई भाजपा की रैली पर कडा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि सत्ता खिसकने की डर से भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में एक रैली की लेकिन यह रैली पूरी तरह से एक फ्लॉप शो रहा। भाजपा की रैली में न तो भीड़ जुट पाई और न ही लोगों के भीतर कोई उत्साह दिखा। भाजपा के नेता दावे कर रहे थे कि 50 हजार से ज्यादा लोग रैली में आएंगे लेकिन नड्डा की रैली में आधे से ज्यादा कुर्सियाँ खाली ही रही इससे पहले शिमला में भी भाजपा की कुर्सियाँ खाली दिखी और कुर्सियों को भरने के लिए सरकारी कर्मचारी को बुलाना पड़ा। भाजपा को अब समझ लेना चाहिए कि प्रदेश की जनता ने उन्हे नकार दिया है अब तो आम आदमी पार्टी ही एक सहारा है जो प्रदेश के मजबूर, मजदूर लोगों और बेरोजगारों व महिलाओं का उत्थान कर सकती है इसलिए कल कांगड़ा में होने वाली रैली एक ऐतिहासिक रैली होने वाली है।